सीमेन्ट पेन्ट (Cement Paint) -:
इस पेन्ट को बनाने के लिए White Cement, Pigment, त्वरक तथा अन्य पूरक पदार्थों के आपस मे मिलाकर मिश्रित किया जाता है उसके बाद सीमेन्ट पेन्ट (Cement Paint) का निर्माण होता है। सीमेन्ट पेन्ट जब तैयार हो जाता है तो इसे सूखे पाउडर के रूप में बाजार में आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। Cement Paint का उपयोग बाहरी तथा भीतरी दीवारों और छतों के पेंटिंग करने के लिए किया जाता है। जब इसे पेंट करना होता है तो सूखे पाउडर को पानी में घोल कर पेन्टिंग का कार्य किया जाता है। नए बने हुए मकान की गीली दीवारों पर जब इस पेंट का उपयोग किया जाता है तो यह पेंट बहुत ही अच्छी तरह और पूरी सामर्थ्य के साथ काम करता है। इस पेन्ट को दीवार या अन्य सतह पर करने के लिए दो परत लगानी चाहिए। इनकी पहली परत सतह द्वारा अवशोषित कर ली जाती है और अच्छी तरह चमक नहीं आ पाती है, परंतु जब दूसरी परत लगाई जाती है तो सतह पर चमक और फिनिशिंग आ जाती है। पहली परत लगाने के बाद दूसरी परत के लिए उसे 2 दिन के लिए छोड़ देना चाहिए ताकि वह अच्छी तरह से सुख सके और 1 दिन बाद पुनः पहली परत की सतह पर दूसरी परत लगा देनी चाहिए। दूसरी परत की जब पेन्ट लगा दी जाती है तो उस पर पानी का छिड़काव करना चाहिए। छिड़काव करने से सतह मजबूत टिकाऊ और उसका जीवन काल बढ़ जाता है। सीमेंट पेंट ऐसा पेंट होता है जो तेल पेंट की तुलना में कम खर्चीला होता है तथा यह तेल पेन्ट की तुलना में जल्दी सूख जाता है। सीमेंट पेंट ऐसा पेन्ट है जिसको सतह पर लगाने से गर्मी, बरसात आदि सतह को प्रभावित नहीं कर पाते हैं।
सीमेन्ट पेन्ट के प्रयोग (Uses of Cement Paint in Hindi) -:
1) सीमेन्ट पेन्ट का उपयोग बाहरी तथा भीतरी दीवारों और छतों के पेंटिंग में किया जाता है।
2) सतह पर सीमेंट पेन्ट का प्रयोग करने से गर्मी व बरसात अधिक प्रभाव नहीं डाल पाते हैं।
3) सीमेंट पेंट का प्रयोग बाहर की सतहों की सुरक्षा और सजावट के लिए सबसे अधिक किया जाता है।
4) सीमेंट पेंट बहुत ही अधिक प्रयोग किया जाता है क्योंकि यह कई रंगों में उपलब्ध होता है और छाया के साथ भी मेल खा जाता है।
5) सीमेंट पेंट का उपयोग सबसे अधिक इसलिए भी किया जाता है क्योंकि यह प्रतिकूल वातावरण में कई वर्षों तक अपने अच्छे रूप को बनाए रख सकता है।