किसी भी देश की आर्थिक रीढ़ उसकी कर प्रणाली होती है। टैक्स वह माध्यम है जिससे सरकार नागरिकों और व्यावसायिक संस्थाओं से निश्चित कानूनों के तहत राजस्व एकत्र करती है। इस राजस्व का उपयोग सार्वजनिक सुविधाओं जैसे सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा और अन्य विकासात्मक कार्यों में किया जाता है। भारत में कर व्यवस्था को दो श्रेणियों में बाँटा गया है — प्रत्यक्ष कर और अप्रत्यक्ष कर। अप्रत्यक्ष करों में वस्तु एवं सेवा कर (GST) एक प्रमुख और व्यापक कर प्रणाली है, जिसे पूरे देश में समान रूप से लागू किया गया है। टैक्स का ईमानदारी से भुगतान करना न केवल एक नागरिक की ज़िम्मेदारी है, बल्कि देश की उन्नति में भागीदारी भी है।
इस पोस्ट हम वस्तु और सेवा कर (GST) से सम्बंधित अक्सर परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी के अध्ययन करेंगे -
1. GST क्या है?
उत्तर : GST एक प्रकार का अप्रत्यक्ष एवं गंतव्य कर है।
2. GST का पूरा नाम क्या है?
उत्तर : GST का पूरा नाम Goods and Service Tax है।
3. GST कितने प्रकार की होती है?
उत्तर : GST चार प्रकार की होती है -
(i) SGST (State Goods and Service Tax)
(ii) UTGST (Union Territory Goods and Services Tax)
(iii) IGST (Inegrated Goods and Service Tax)
(iv) CGST (Central Goods and Service Tax)
4. SGST (State Goods and Service Tax) क्या होता है?
उत्तर : SGST (राज्य वस्तु और सेवा कर) वह टैक्स है जो राज्य सरकार द्वारा लगाया जाता है। जब कोई वस्तु या सेवा राज्य के भीतर (इंटर-स्टेट नहीं) बेची जाती है, तो उस पर SGST लगता है।
5. UTGST (Union Territory Goods and Services Tax) क्या होता है?
उत्तर : यह ऐसा टैक्स है जो केवल केंद्रशासित राज्य (Union Territories) में लागू होता है।
जैसे - दिल्ली, पुडुचेरी, चंडीगढ़, आदि, और यह SGST के समान होता है।
6. CGST (Central Goods and Services Tax) क्या है?
उत्तर : CGST (केंद्रीय वस्तु और सेवा कर) वह टैक्स है जो केंद्रीय सरकार द्वारा राज्य के भीतर (Intra-State) बेची जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं पर लगाया जाता है।
7. IGST (Integrated Goods and Services Tax) क्या होता है?
उत्तर : IGST (समेकित वस्तु और सेवा कर) केंद्रीय सरकार द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स है। जब कोई वस्तु या सेवा राज्यों के बाहर बेची जाती है, यानी एक राज्य से दूसरे राज्य में तो यह कर लगता है।
8. GST को भारत में कब लागू किया गया?
उत्तर : GST को भारत में 1 जुलाई 2017 को लागू किया गया।
9. विश्व में सर्वप्रथम GST कब और कहां पर लागू हुआ?
उत्तर : विश्व में सबसे पहले GST को फ्रांस में 1954 ई. में लागू किया गया।
10. वर्तमान में भारत का GST मॉडल किस देश पर आधारित है?
उत्तर : वर्तमान में भारत का GST मॉडल कनाडा देश पर आधारित है।
11. भारत में GST को संसद में कब प्रस्तुत किया गया?
उत्तर : 19 दिसंबर 2014 में पहली बार संविधान के 122वें संशोधन बिल के अंतर्गत GST को संसद में पहली बार प्रस्तुत किया गया।
12. कौन से संविधान संशोधन के अंतर्गत भारत में GST लागू हुआ?
उत्तर : 101वें संविधान संशोधन के अंतर्गत भारत में GST लागू हुआ।
13. राज्यसभा में GST बिल को कब में पारित किया गया?
उत्तर : राज्यसभा में GST बिल को 3 अगस्त 2016 में पास किया गया।
14. लोकसभा में GST बिल को कब पास किया गया?
उत्तर : लोकसभा में GST बिल को 8 अगस्त 2016 में पास किया गया।
15. राष्ट्रपति ने GST बिल को कब मंजूरी दी?
उत्तर : राष्ट्रपति नाम GST बिल को 8 सितंबर 2016 में मंजूरी दी।
16. भारत के किस राज्य ने GST को सबसे पहले अपने राज्य में लागू किया?
उत्तर : 12 अगस्त 2016 को असम ने GST को सबसे पहले अपने राज्य में लागू किया।
17. भारत में GST दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर : प्रत्येक 1 जुलाई को भारत में GST दिवस मनाया जाता है।
18. जम्मू कश्मीर में GST कब लागू किया गया?
उत्तर : सभी राज्यो में GST लागू हो जाने के बाद 5 जुलाई सन 2017 को जम्मू कश्मीर में पहली बार GST को लागू किया गया।
19. भारत में GST को लागू करने का सुझाव किस समिति ने दिया था?
उत्तर : भारत में GST लागू करने का सुझाव विजय केलकर समिति ने दिया था।
20. सर्वप्रथम GST बिल का प्रारूप तैयार करने वाले समिति के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर : भारतीय GST बिल का प्रारूप तैयार करने वाले समिति के अध्यक्ष असीमदास गुप्ता थे।
21. GST पंजीकरण संख्या में कुल कितने अंक होते हैं?
उत्तर : GST पंजीकरण संख्या में कुल 15 अंक होते हैं।
22. भारतीय GST का मुख्यालय कहां पर स्थित है?
उत्तर : भारत में GST का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है।
23. GST में कितने प्रकार के अप्रत्यक्ष कर और अधिभार को सम्मिलित किया गया है?
उत्तर : 17 अप्रत्यक्ष कर और 23 अधिभार को GST में सम्मिलित किया गया है।
24. GST की पहली ब्रांड एंबेसडर कौन थी?
उत्तर : GST की पहली ब्रांड एंबेसडर पीवी सिंधु थी।
25. वर्तमान में GST के ब्रांड एंबेसडर कौन है?
उत्तर : वर्तमान 2025 में वस्तु एवं सेवा कर (GST) के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन है।
26. GST परिषद की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर : राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के चार दिन बाद 12 सितंबर 2016 को GST परिषद की स्थापना की गई।
27. GST परिषद का अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर : भारत के वित्तमंत्री को GST परिषद का अध्यक्ष बनाया जाता है।
28. GST परिषद के पहले अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर : GST परिषद के पहले अध्यक्ष अरुण जेटली थे।
29. GST परिषद में कितने सदस्य सम्मिलित होते हैं?
उत्तर : GST परिषद में 33 सदस्य सम्मिलित होते हैं। जिसमें केंद्र सरकार के 2 सदस्य, केंद्रीय वित्तमंत्री व राजस्व वित्तमंत्री तथा 31 सदस्य राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के होते हैं।
30. GST को अपनाने वाले देशों की सूची में भारत का स्थान कौन-सा है?
उत्तर : भारत दुनिया का 161वां देश है जिसने GST लागू किया।
31. संविधान के किस अनुच्छेद में GST को रखा गया है?
उत्तर : अनुच्छेद 279A भारतीय संविधान का वह प्रावधान है, जिसके तहत GST (वस्तु एवं सेवा कर) परिषद की स्थापना की गई है।
32. IGST को संविधान के किस अनुच्छेद में रखा गया है?
उत्तर : IGST को संविधान के 269A अनुच्छेद में रखा गया है।
33. GST को संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत परिभाषित किया गया है?
उत्तर : 366 (12A) अनुच्छेद के अंतर्गत वस्तु एवं सेवा कर (GST) को परिभाषित किया गया है।
34. संविधान का कौन सा अनुच्छेद संसद और राज्य विधानसभाओं को GST लगाने की शक्ति देता है?
उत्तर : सविंधान का 246A अनुच्छेद संसद और राज्य विधानसभाओं को GST लगाने की शक्ति देता है।
35. SGST व CGST को लगाने का कार्य किसका होता है?
उत्तर : SGST को राज्य सरकार व CGST को केंद्र सरकार लगाती है।
36. GST को सन 2017 में किस मंत्री द्वारा लागू किया गया?
उत्तर : GST को सन 2017 में अरुण जेटली द्वारा लागू किया गया।
37. भारत में किन-किन सेवाओं को GST से बाहर रखा गया है?
उत्तर : शिक्षा, पेट्रोलियम, शराब, व चिकित्सा को GST से बाहर रखा गया है।
38. GST के अंतर्गत कितने प्रकार की दरें निर्धारित की गई हैं?
उत्तर : GST के अंतर्गत पाँच प्रकार की दरें 0%, 5%, 12%, 18%, व 28% की दरें निर्धारित की गई हैं।
39. GST रजिस्ट्रेशन किस करना अनिवार्य होता है?
उत्तर : GST रजिस्ट्रेशन तब अनिवार्य हो जाता है जब किसी व्यक्ति की सालाना टर्नओवर ₹20 लाख (सेवा) या ₹40 लाख (वस्तु) से अधिक हो, जबकि विशेष श्रेणी के राज्यों में यह सीमा ₹10 लाख होती है।
40. भारत में कितने राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा मिला हुआ है?
उत्तर : भारत में 11 राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त है; जो निम्न हैं -
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर (अब केंद्र शासित प्रदेश), और हिमाचल प्रदेश।
41. GST बिल के पक्ष और विपक्ष में कितने-कितने वोट पड़े थे?
उत्तर : GST बिल के पक्ष में 336 वोट और विपक्ष में 11 वोट पड़े थे।