दुबई, संयुक्त अरब अमीरात का एक हिस्सा है जो एशिया महाद्वीप में स्थित है। संयुक्त अरब अमीरात को 7 भागों में बांटा गया है जिसमें से एक अमीरात दुबई (Dubai) भी है। यह फारस की खाड़ी के दक्षिण में अरब प्रायद्वीप पर स्थित है।
दुबई को कई लोग संयुक्त अरब अमीरात से अलग मानते हैं परंतु ऐसा नहीं है ,दुबई भी संयुक्त अरब अमीरात का ही हिस्सा है। दुबई शहर जब अस्तित्व में आया उसके 150 साल बाद संयुक्त अरब अमीरात का गठन हुआ। दुबई (Dubai) के शहर के दस्तावेज अभिलेख केवल 1799 के बाद से ही मौजूद हैं
संयुक्त अरब अमीरात का दुबई सबसे बड़ा शहर है। इस पूरे शहर का क्षेत्रफल 4114 वर्ग किलोमीटर है तथा इस शहर की शासन प्रणाली संवैधानिक राजतंत्र है।
संयुक्त अरब अमीरात के 7 शहर नियम कानून कुछ अलग होने के कारण भी आपस मे कानून, राजनीति, सैनिक और आर्थिक कार्य एक संघीय ढांचे के भीतर साझा करते है।
संयुक्त अरब अमीरात के जो राष्ट्रीय खेल, राष्ट्रीय फूल, राष्ट्रीय पशु व राजकीय चिह्न इत्यादि हैं वही चिह्न, वही प्रतीक दुबई (Dubai) के भी है।
दुबई की राजधानी (Capital of Dubai in Hindi) -:
दुबई (Dubai) कोई देश नहीं है, यह खुद में एक शहर है। इसलिए इसकी कोई भी राजधानी नहीं है। यह संयुक्त अरब अमीरात का हिस्सा है। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी आबू धाबी (Abu Dhabi) है।
दुबई की मुद्रा (Currency of Dubai in Hindi) -:
जैसा कि हम जानते हैं कि संयुक्त अरब अमीरात का हिस्सा दुबई (Dubai) है तो जाहिर सी बात है कि संयुक्त अरब अमीरात में जो मुद्रा होगी वही दुबई में भी होगी। संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा दिरहम है। इसीलिए दुबई की मुद्रा का नाम भी दिरहम (Dirham) ही है। दुबई में Currency के रूप में दिरहम चलता है। इस प्रकार दुबई की करेंसी दिरहम (Dirham) है।
दुबई की राष्ट्रीय भाषा (Language of Dubai in Hindi) -:
संयुक्त अरब अमीरात की राष्ट्रभाषा अरबी (Arabic) है। इसलिए दुबई (Dubai) की भी राष्ट्रभाषा अरबी (Arabic) होगी। संयुक्त अरब अमीरात में और भी ऐसी भाषाएं हैं जिनको मान्यता प्राप्त है। इन भाषाओं में हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी और फारसी हैं। इन मान्यता प्राप्त भाषाओं का प्रयोग दुबई या संयुक्त अरब अमीरात में किया जाता है।
दुबई में धर्म की स्थिति (Religion of Dubai in Hindi) -:
दुबई (Dubai) में अधिकांश इस्लाम धर्म के लोग रहते हैं और यह इस्लाम बहुसंख्यक शहर है। इस्लाम धर्म को छोड़कर, यहां पर अन्य धर्मों के लोग भी रहते हैं। यहां पर लगभग 80% मुस्लिम (इस्लाम) धर्म के लोग रहते हैं। यहां पर हिंदुओं की संख्या 5 से 8% है और ईसाई धर्म की संख्या 7 से 10% तक है। यहां पर 2% बौद्ध धर्म और 6% के आसपास अन्य धर्मों के लोग रहते हैं।
दुबई (Dubai) के उद्योग और धंधे (अर्थव्यवस्था) -:
दुबई का मुख्य राजस्व पर्यटन, जायदाद और वित्तीय सेवाओं से आता है। दुबई की अर्थव्यवस्था सबसे अधिक तेल उद्योग पर टिकी हुई है। दुबई में पेट्रोल और प्राकृतिक गैस का राजस्व अभी धीरे कम हो चला है। इस को ध्यान में रखते हुए दुबई (Dubai) ने अन्य बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य में तेजी कर दिया है और खेल आयोजनों के माध्यम से दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है।
दुबई के पड़ोसी देश (Neighbors of Dubai in Hindi) -:
दुबई (Dubai), संयुक्त अरब अमीरात का हिस्सा है। यह अरब प्रायद्वीप के पूर्वी छोर पर स्थित है। इस की समुद्री सीमा फारस की खाड़ी में कतर और ईरान के साथ में मिलती है। संयुक्त अरब अमीरात ओमान और सऊदी अरब के साथ अपनी सीमा साझा करता है।
अतः दुबई या संयुक्त अरब अमीरात के पड़ोसी देश कतर, ईरान, ओमान और सऊदी अरब हैं।
दुबई में शहरों या प्रान्तों की संख्या (How many states in Dubai in Hindi) -:
दुबई (Dubai) खुद में एक शहर में इसलिए इसका कोई भी राज्य या प्रांत नहीं है। इस शहर को 14 जिलों में बांटा गया है। यह खुद में एक बड़ा शहर है जिसे महानगर के नाम से जाना जाता है। यह महानगर संयुक्त अरब अमीरात का सबसे बड़ा व अमीर हिस्सा है। दुबई की शासन व्यवस्था यहां के अमीरातों के हाथों में है। इस शहर का शासक ही, इसकी कानूनी और नियम संबंधी अन्य व्यवस्थाएं संचालित करता है। इसलिए संयुक्त अरब अमीरात से थोड़े अलग इसके कानून और व्यवस्था हो सकते हैं।
दुबई (Dubai) अगर संयुक्त अरब अमीरात का हिस्सा है तो कानून व्यवस्था अलग क्यों -
कभी-कभी मन में यह सवाल आ सकता है कि अमीरात के 7 देशों में कानून व्यवस्था अलग अलग क्यों है, परंतु हम आपको यहां बताते चलें कि ऐसी कोई बात नहीं है। इन सातों अमीरातों की कानून व्यवस्था संयुक्त अरब अमीरात से ही चलती है। परंतु प्रत्येक अमीरात में नागरिक कानून लागू करने, व्यवस्था और स्थानीय सुविधाओं के रखरखाव जैसे कुछ कार्यों पर क्षेत्राधिकार इन सातों अमीरातों को प्राप्त है।