Gender Kise Kahate Hain - English Grammar । लिंग किसे कहते हैं व प्रकार

इस लेख में हम जानेंगे कि English Grammar में लिंग (Gender) किसे कहते हैं और ये कितने प्रकार के होते हैं। इसके अतिरिक्त इस पोस्ट में और भी जानकारियां दी जाएगी जो निम्न हैं -


• लिंग (Gender) की परिभाषा

• लिंग (Gender) के प्रकार

• Masculine Gender से Feminine Gender बनाने के नियम


Gender Kise Kahate Hain - English Grammar । लिंग किसे कहते हैं व प्रकार



लिंग की परिभाषा (Gender Definition in Hindi) -:

Gender ऐसे शब्द हैं, जो किसी Noun के स्त्री, पुरुष या नपुंसक होने का बोध कराते है, वे Gender या लिंग कहलाते हैं।

Gender are words which denote a Noun as being female, male or impotent, they are called gender.

उदाहरण:- Girl , Father , Horse , Mare , Chair



लिंग के प्रकार (Types of Gender in Hindi) -:

English Grammar के आधार पर लिंग (Gender) निम्नलिखित 4 प्रकार का होता है।

1) Masculine Gender (पुल्लिंग)

2) Feminine Gender (स्त्रीलिंग)

3) Common Gender (उभयलिंग)

4) Nuter Gender (नपुंसकलिंग)




1)  Masculine Gender (पुल्लिंग) -:

ऐसे Noun or Pronoun जो नर जाति का बोध करते हैं Masculine Gender या पुल्लिंग कहलाते हैं।

उदाहरण:- Man , Boy , Dog , Horse etc.


2) Feminine Gender (स्त्रीलिंग) -:

मादा (female) जाति का बोध कराने वाले Noun और Pronoun को ही स्त्रीलिंग (Feminine Gender) कहते हैं।

जैसे:- Queen , Girl , Mare , Bitch etc.


3) Common Noun (उभयलिंग) -:

ऐसे Noun और Pronoun जो नर (male) और मादा (female)  दोनों जातियों का बोध कराते हैं वे Common Gender या उभयलिंग कहलाते हैं।

उदाहरण:- Teacher , Student , Police , Manager , Docter etc.
        

4) Nuture Gender (नपुंसकलिंग) -:

जो Noun और Pronoun किसी निर्जीव वस्तुओ या ऐसे Noun या Pronoun का बोध कराते है जो बच्चा पैदा करने की क्षमता नहीं रखते, या स्वयं कोई कार्य नही कर सकते तथा श्वसन क्रिया नही कर सकते हैं वे नपुसंकलिंग (Nuture Gender) कहलाते है।

उदाहरण:- Table , Fan , Book , Moter Cycle , Aeroplane etc.





Masculine Gender से Feminine Gender बनाना -:

Masculine Gender से Feminine Gender बनाने के प्रमुख नियम निम्नलिखित हैं ।

(A) शब्दों में परिवर्तन करके

(B) शब्द के अंत में 'ess','ss', या 's' जोड़कर
        
(C) आदि या अंत के शब्दों को बदल कर





(A) शब्दों में परिवर्तन करके -:

इसके अंतर्गत दिए शब्द के स्थान पर नए शब्द लिखे जाते हैं ।

उदाहरण:-
  • Father - Mother
  • Boy - Girl
  • Horse - Mare
  • Dog - Bitch
  • Son - Daughter



(B)शब्द के अंत में 'ess','ss', या 's' जोड़कर -:

इसमे शब्द के अंत मे ess या ss , s जोड़कर पुल्लिंग से स्त्रीलिंग में परिवर्तित किया जाता है।

उदाहरण:-
  • Lion - Lioness
  • God - Goddess
  • Mr. - Mrs.
  • Prince - Princess




(C) आगे या अंत के शब्दों को बदल कर -:

इसमे शब्द के आगे या पीछे वाले शब्द या अक्षर को हटाकर नया शब्द जोड़ दिया जाता है -

उदाहरण:-
  • Peacock - Peahen
  • Father in law - Mother in law
  • Step Son - Step Daughter