जल रंग और तेल रंग में अंतर (Difference Between Water Color and Oil Color in Hindi) -:
1. जल रंग का उपयोग 'कॉरट्रिज' (Cartridge) व वाट्समैन आदि पेपर पर किया जाता है , जबकि तेल रंग कैनवास, ऑयल शीट आदि पर बनाये जाते हैं।
2. जल रंगों के रंग धीरे धीरे Light to Dark कार्य करते हैं जबकि तेल रंगों में रंग Dark to Light के रूप में कार्य करते हैं।
3. जल रंग के द्वारा रंग भरने के लिए Round Brush का प्रयोग किया जाता है जबकि तेल रंग द्वारा रंग भरने के लिए Nat Brush का प्रयोग किया जाता है।
4. जल रंग चित्रण में चित्र को हाईलाइट दिखाने के लिए कागज को सफेद छोड़ देते हैं जबकि तेल रंग चित्रण में चित्र को हाईलाइट करने के लिए सबसे बाद में हल्के रंग का उपयोग किया जाता है।
5. जल रंग द्वारा चित्रण करने में माध्यम जल होता है जबकि तथा तेल रंग में चित्रण हेतु अलसी का तेल, तारपीन का तेल या वार्निश का प्रयोग किया जाता है।
6. जल रंग लगाने के बाद, यह धीरे धीरे हल्का से गाढ़ा होता है परंतु तेल रंग लगाने के बाद यह गाढ़ा से धीरे-धीरे हल्का होता है।
7. जल रंग, तेल रंग की अपेक्षा बहुत ही जल्दी सुख जाता है परंतु तेल रंग धीरे-धीरे सूखता है।