पेंट में रंजक क्यों मिलाया जाता है? प्रमुख रंजक पदार्थ

पेंट में रंजक क्यों मिलाया जाता है? प्रमुख रंजक पदार्थ

पेंट में रंजक का कार्य -:

पेंट में जब रंजको को मिलाया जाता है तो हमे आवश्यक रंग प्राप्त हो जाता है। रंजक इस प्रकार होना चाहिए कि वह धूप, ऊष्मा, वायु और नमी इत्यादि अनेक प्रभाव से प्रभावित ना हो। किसी भी आवश्यकता अनुसार रंजक को पेंट में मिलाकर, इच्छा अनुसार रंग को प्राप्त किया जा सकता है। अगर आप दो या दो से अधिक रंजक को मिलाकर इच्छा अनुसार रंग को बनाना चाहते हैं तो आप यह प्रक्रिया भी आसानी से कर सकते हैं। यह प्रक्रिया करके आप रंगों के शेड आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

यह रंजक धूप, ऊष्मा, वायु, नमी, और अम्लीक प्रभाव से फीके पड़ने लगते हैं। जिनका कोई समाधान नहीं होता है परंतु यह रंजक बहुत जल्दी खराब और फीके न पड़ जाए इसके लिए उपयुक्त कदम को उठाना चाहिए।


प्रमुख पदार्थ का रंजक के रूप में प्रयोग -:

ऐसे कई प्रमुख पदार्थ हैं जिनका उपयोग आप रंजको के रूप में कर सकते हैं जिससे आसानी से रंग प्राप्त हो जाते हैं। कुछ पदार्थों के नाम नीचे दिए गए हैं, जो रंग के अंतर्गत बताए गए हैं -

1. लाल रंग - पेंट में लाल रंग को प्राप्त करने के लिए सिंदूर (जिसको लाल शीशा कहते हैं) ,कारमाइन, लाल क्रोम तथा हिरमीजी आदि का प्रयोग किया जाता है।

2. पीला रंग - पीला क्रोम, पीला यसद, रामरज और कच्चा सियना आदि का प्रयोग करके पीला रंग आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

3. सफेद रंग - जब भी पेंट में सफेद रंग प्राप्त करना होता है तो सफेदा का प्रयोग किया जाता है।

4. हरा रंग - पेंट में हरा रंग प्राप्त करने के लिए नीला थोथा या कॉपर सल्फेट, हरा क्रोम तथा बर्डीग्रिल्स हरा का प्रयोग किया जाता है।

5. नीला रंग - नील, प्रशियन नीला और नीला कोबाल्ट का प्रयोग अगर पेंट में किया जाता है तो नीला रंग आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

6. भूरा रंग - जब भी पेंट में भूरा रंग प्राप्त करना होता है तो कच्चा अंबर या जला हुआ अंबर या फिर पका हुआ अंबर का प्रयोग किया जाता है।

7. काला रंग - जब काले रंग को प्राप्त करना होता है तो दीपक का काजल, ग्रेफाइट, गजदन्त काजल, वनस्पति काजल और अस्थि काजल का प्रयोग करके पेंट में काले रंग को प्राप्त किया जाता है।