तेल पेन्ट (Oil Paint) किसे कहते हैं? प्रयोग

तेल पेन्ट (Oil Paint) किसे कहते हैं? प्रयोग

तेल पेन्ट (Oil Paint in Hindi) -:

यह पेंट धीरे-धीरे सूखता है तथा यह पेंट एक सामान्य श्रेणी का पेंट माना जाता है। तेल पेन्ट का प्रयोग जिस सतह पर किया जाता है, वह सतह रंगीन और थोड़ा कम चमकदार बनता है।  इस पेंट को तैयार करने के लिए वाहक तथा विरलक का उपयोग किया जाता है। सामान्यतः तारपीन के तेल को विरलक के तेल के रूप में प्रयोग करते हैं। तेल पेंट को बनाते समय इसमें आवश्यकतानुसार रंजक वर्णक मिलाए जाते हैं तथा शोषक मिलाया जाता है। जिस सतह पर यह पेंट चढ़ाया जाता है उस पर तीन परतें चढ़ाई जाती हैं, जिन्हें प्राइमर अंडर एवं फनिशिंग कोट के नाम से जाना जाता है। किसी भी सतह पर इस पेंट को बहुत ही सरलता से और सावधानीपूर्वक लगाया जा सकता है। यह पेंट कम चमकीला होता है और थोड़ा पारदर्शक होता है। इस पेन्ट को बाजार में बहुत ही सरलता के साथ प्राप्त किया जा सकता है।


तेल पेन्ट के प्रयोग (Use of Oil Paint in Hindi) -:

1) इसका प्रयोग इमारत को पेंट करने के लिए किया जाता है।

2) तेल पेंट के द्वारा लकड़ी की सतह पर पेंट लगाया जाता है।

3) इस पेन्ट के द्वारा धातुओं के संरक्षण करने में सहायता मिलती है। इसलिए इसका प्रयोग जहाजों को पेन्ट करने के लिए भी किया जाता है।

4) तेल पेंट को लकड़ी और धातुओं के आंतरिक और बाहरी दोनों सतह पर किया जा सकता है।

5) जिस सतह पर इस पेन्ट का उपयोग किया जाता है वह धीरे सूखते हैं परंतु अगर इनकी पतली परत लगा दी जाती है तो वे जल्दी सूख जाते हैं।