पेंट हटाने की विधियाँ । Paint Remove in Hindi

पेन्ट हटाने का तरीका (How to remove paint from metal & wood in Hindi) -:

पेंट की हुई धातु या लकड़ी की सतह पर से जब हमें पेंट हटाना होता है या फिर उस पर नया पेंट करना होता है तो पुराने पेंट को हटाने की आवश्यकता पड़ जाती है या किसी अन्य कारण से भी धातु या लकड़ी की सतह पर की गई पेंट को हटाने की जरूरत पड़ती है। अतः पेंट को हटाने के लिए निम्न विधियों को प्रयोग में लाया जाता है -

1. चूना और सज्जी के घोल से पेंट को हटाने का तरीका

2. कास्टिक सोडा से पेंट को हटाने का तरीका

3. बुझे हुए चूने तथा कपड़े धोने के सोडे से पेंट को हटाने का तरीका

4. नेप्था का उपयोग करके पेंट को हटाने का तरीका

5. ब्लोलैंप जलाकर पेंट को हटाने का तरीका

पेन्ट करने की तैयारी

1. चूना और सज्जी के घोल से पेंट को हटाने का तरीका -:

चूना और सज्जी के पानी का उपयोग करके पेंट को हटाने के लिए सबसे पहले एक भाग सज्जी का पानी लेते हैं और चार भाग चुना लेते हैं। अब इन दोनों को आपस में मिलाकर घोल तैयार कर लिया जाता है। अब इस बने हुए घोल को पेंट की पुरानी सतह पर कुछ समय तक रगड़ा जाता है। घोल के मलने के 4 घंटे के बाद पुरानी पेंट की सतह को खुरचकर बहुत ही सरलता से दूर किया जा सकता है।


2. नेप्था का उपयोग करके पेंट को हटाने का तरीका -:

पुरानी पेंट को हटाने के लिए नेप्था का भी प्रयोग किया जाता है। अतः जब नेप्था का उपयोग करके पेंट को हटाया जाता है तो सबसे पहले पेंट की पुरानी सतह पर नेप्था को लगाया जाता है। नेप्था लगाने के कारण पेंट की सतह मुलायम पड़ने लगती है और कुछ समय बाद मुलायम हो जाती है। जब पेंट की सतह मुलायम हो जाती है तो इसे खुरचकर आसानी से हटाया जा सकता है।


3. बुझे हुए चूने तथा कपड़े धोने के सोडे से पेंट को हटाने का तरीका -:

इस प्रकार पुराने पेंट को सतह से हटाने के लिए बुझा हुआ चूना कपड़े धोने का सोडा और पानी की आवश्यकता होती है। अब निश्चित अनुपात में दो भाग बुझा हुआ चूना और एक भाग कपड़े धोने का सोडा को पानी में डाला जाता है और इसका पेस्ट बनाया जाता है। अब इस बनाए गए घोल को पुराने पेंट की सतह पर लगाया जाता है और लगाकर पुराने पेंट हटाया जा सकता है।


4. कास्टिक सोडा से पेंट को हटाने का तरीका -:

कास्टिक सोडा के द्वारा पेंट को हटाने के लिए, प्रति 20 ग्राम कास्टिक सोडा को प्रति लीटर पानी में घोला जाता है। इस प्रकार यदि 10 लीटर पानी में कास्टिक सोडा को घोलना हो तो 200 ग्राम कास्टिक सोडा को पानी में घोलेंगे। अतः इस प्रकार हम निश्चित अनुपात के द्वारा कास्टिक सोडा और पानी को मिलाकर घोल बना लेते हैं।  अब कास्टिक सोडा और पानी से बने हुए गोल को पुरानी पेंट पर लगाया जाता है और पुरानी पेंट की परत को आसानी से हटाया जा सकता है।


5. ब्लोलैंप जलाकर पेंट को हटाने का तरीका -:

ब्लो लैंप की सहायता से पुराने पेंट को आसानी से हटाया जा सकता है। पेंट जिस सतह पर लगा होता है उस सतह को ब्लोलैंप से जलाकर पेंट की पुरानी सतह को जलाया जाता है। इस प्रकार पेंट थोड़ा-थोड़ा जल जाता है और जले पेंट की परत को बहुत ही आसानी से खुरचकर हटा दिया जाता है।