खोपड़ी (Skull Definition in Hindi) -:
हमारे शरीर में स्थित अस्थियों का ऐसा ढांचा जो हमारे मस्तिष्क की रक्षा करता है और चेहरे की हड्डियों को सहारा प्रदान करता है उसे खोपड़ी कहते हैं। खोपड़ी कई हस्तियों से मिलकर बना होता है जो अस्थियों का ढांचा है।
खोपड़ी के द्वारा हमारे मस्तिष्क की रक्षा होती है तथा यह चेहरे की हड्डियों को सहारा प्रदान करने का भी कार्य करता है। खोपड़ी के द्वारा मस्तिष्क पर किसी भी तरह से घात होने की संभावना बहुत ही कम रहती है क्योंकि खोपड़ी हमारे मस्तिष्क की रक्षा करता है।
![]() |
| खोपड़ी |
खोपड़ी (Skull) के प्रकार -:
ये दो प्रकार के होते हैं, जो निम्न है -
१. कपाल (Cranium)
२. चेहरे की हड्डी (Facial Bones)
१. कपाल (Cranium) -:
खोपड़ी का वह भाग जो मस्तिष्क को एक बड़ी गुहा वाले कपाली तहखाने में रखता है उसे कपाल (Cranium) कहते हैं। कपाल मस्तिष्क को कपाल के बने ढांचे के अंदर ढक लेता है और मस्तिष्क की रक्षा करता है। जिसके कारण और कपाल को खोपड़ी का प्रमुख भाग माना जाता है।
२. चेहरे की हड्डी (Facial Bones) -:
खोपड़ी में स्थित चेहरे पर पाई जाने वाली नीचे का जबड़ा और ऊपर के जबड़ो सहित कुछ अन्य हड्डियों के समूह को चेहरे की हड्डी (Facial Bones) कहा जाता है।
चेहरे की हड्डी खोपड़ी में स्थित होती है। चेहरे की हड्डी में ऊपरी जबड़े और नीचे के जबड़े आते हैं तथा कुछ और हड्डियां भी चेहरे की हड्डियों से जुड़ी होती हैं यह सभी मस्तिष्क के अंतर्गत ही जाते हैं।
चेहरे की हड्डियों में ऊपरी जबड़ा गतिशील नहीं होता है या गति नहीं करता है, केवल एक स्थान पर स्थित रहता है परंतु नीचे का जबड़ा गतिशील होता है या गति करता है। जिसके फलस्वरूप हम कुछ भी भोजन कर लेते हैं, गा लेते हैं और बोल लेते हैं क्योंकि निचला जबड़ा हमारा गतिशील होता है।
