1) अपभ्रंश के कितने प्रकार हैं?
Ans. - अपभ्रंश के 6 भेद है , जो निम्न है -
१) शौरसेनी
२) पैशाची
३) ब्रांचड़
४) महाराष्ट्री
५) मागधी
६) अर्धमागधी
2) शौरसेनी अपभ्रंश से कितनी आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं का विकास हुआ?
Ans. - शौरसेनी अपभ्रंश से 4 आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं की उत्पत्ति हुई जो निम्न हैं -
१) पश्चिमी हिंदी
२) राजस्थानी
३) गुजराती
४) पहाड़ी
3) पैशाची अपभ्रंश से कितनी आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं का विकास हुआ?
Ans. - पैशाची अपभ्रंश से 2 आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं की उत्पत्ति हुई जो निम्न हैं -
१) लहन्दा
२) पंजाबी
4) ब्रांचड़ अपभ्रंश से कितनी आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं का विकास हुआ?
Ans. - ब्रांचड़ अपभ्रंश से सिन्धी नामक आधुनिक भारतीय आर्य भाषा की उत्पत्ति हुई है।
5) महाराष्ट्री अपभ्रंश से कितनी आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं का विकास हुआ?
Ans. - महाराष्ट्री अपभ्रंश से मराठी नामक आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं की उत्पत्ति हुई है।
6) मागधी अपभ्रंश से कितनी आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं का विकास हुआ?
Ans. - मागधी अपभ्रंश से 4 आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं की उत्पत्ति हुई जो निम्न हैं -
१) बिहारी
२) बांग्ला
३) उड़िया
४) असमिया
7) अर्द्धमागधी अपभ्रंश से कितनी आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं का विकास हुआ?
Ans. - अर्द्धमागधी अपभ्रंश से पूर्वी हिंदी नामक आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं की उत्पत्ति हुई, जिसके अंतर्गत अवधी, बघेली और छत्तीसगढ़ी बोली आती है।
8) पूर्वी हिंदी का अपभ्रंश कौन सा है?
Ans. - पूर्वी हिंदी का अपभ्रंश अर्धमागधी है।
9) गुजराती बोली किस अपभ्रंश के अंतर्गत आता है?
Ans. - गुजराती बोली शौरसेनी अपभ्रंश के अंतर्गत आता है, साथ ही साथ राजस्थानी, पहाड़ी और पश्चिमी हिंदी भी शौरसेनी अपभ्रंश के अंतर्गत आते हैं।
10) पूर्वी हिंदी के अंतर्गत कौन-कौन सी बोली आती है?
Ans. - पूर्वी हिंदी के अंतर्गत अवधी, बघेली और छत्तीसगढ़ी बोली आती है। अवधी, बघेली और छत्तीसगढ़ी को ही पूर्वी हिंदी कहा जाता है।
11) सिंधी बोली किसका अपभ्रंश है?
Ans. - सिंधी बोली कोब ब्रांचड़ का अपभ्रंश कहा जाता है।
12) लहन्दा और पंजाबी का विकास किस अपभ्रंश से हुआ है?
Ans. - लहन्दा और पंजाबी का विकास पैशाची अपभ्रंश से हुआ है।
13) बिहारी बोली किस का अपभ्रंश है?
Ans. - बिहारी बोली मागधी का अपभ्रंश माना जाता है।
14) मागधी अपभ्रंश के अंतर्गत कौन-कौन सी बोलीयां आती हैं?
Ans. - बिहारी, बांग्ला, उड़िया और असमिया मागधी के अपभ्रंश हैं।
15) महाराष्ट्री अपभ्रंश की इकलौती बोली कौन सी है?
Ans. - महाराष्ट्री अपभ्रंश की इकलौती बोली मराठी है।