1) हिंदी खड़ी बोली के जन्मदाता कौन हैं?
Ans - हिंदी खड़ी बोली के जन्मदाता भारतेंदु हरिश्चंद्र हैं।
2) खड़ी बोली का अन्य दूसरा नाम क्या है?
Ans - खड़ी बोली को कौरवी बोली व खरी बोली के नाम से भी जाना जाता है।
3) खड़ी बोली का विकास कैसे हुआ?
Ans - खड़ी बोली की उत्पत्ति शौरसेनी अपभ्रंश के उत्तरी रूप से हुआ है
4) खड़ी बोली किसकी अपभ्रंश है?
Ans - खड़ी बोली, शौरसेनी का अपभ्रंश है।
5) खड़ी बोली का आकार कैसा है?
Ans - खड़ी बोली का आकार बहुला है।
6) सुनीति कुमार चटर्जी ने खड़ी बोली के लिए किस शब्द का प्रयोग किया है?
Ans - सुनीति कुमार चटर्जी ने खड़ी बोली के लिए जनपदीय हिंदुस्तानी शब्द का प्रयोग किया है।
7) खड़ी बोली कहां-कहां बोली जाती है?
Ans - खड़ी बोली, देहरादून के मैदानी भागों में, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, दिल्ली के कुछ भाग, बिजनौर, रामपुर और मुरादाबाद के क्षेत्रों में सबसे अधिक बोली जाती है।
8) कहां की खड़ी बोली आदर्श खड़ी बोली मानी जाती है?
Ans - मेरठ की खड़ी बोली आदर्श खड़ी बोली मानी जाती है।
9) ठेठ हिंदी बोली का क्या मतलब है?
Ans - खड़ी बोली को ही ठेठ हिंदी कहा जा सकता है।
10) हिंदी साहित्य किस बोली का साहित्य है?
Ans - हिंदी साहित्य खड़ी बोली का साहित्य है।
11) कौरवी बोली भी हिंदी की खड़ी बोली का ही एक रूप है यह सबसे अधिक किस क्षेत्र/स्थान पर बोली जाती है?
Ans - कौरवी बोली सबसे अधिक दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड राज्यों में बोली जाती है।