विश्व की प्रमुख क्रांतियां एवं उनसे संबंधित प्रश्न-उत्तर -:
जब किसी व्यवस्था के अंतर्गत लोगों का और अधिक समय तक रहना असहनीय हो जाता है तो उस व्यवस्था के प्रति जन विद्रोह के परिणाम स्वरूप उस व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन आवश्यक हो जाता है। परिवर्तन की यह प्रक्रिया ही क्रांति है। शब्द का अर्थ तब तक स्पष्ट रूप से नहीं समझा जा सकता जब तक की क्रांति की विशेषता को इंगित करने वाले शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाये।जैसे धार्मिक क्रांति ,सामाजिक क्रांति ,राजनीतिक क्रांति ,आर्थिक क्रांति ,औद्योगिक क्रांति आदि।
इतिहास साक्षी है विश्व में धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक क्रांति या मानव के उत्थान का कारण रही हैं यूरोप में मार्टिन लूथर ने कैथोलिक चर्च का, भारत में स्वामी दयानंद सरस्वती ने हिंदू धर्म की कमियों में परिवर्तन करके धार्मिक क्रांति का आह्वान करके तत्कालीन समाज को नई दिशा प्रदान की। इसी प्रकार प्रगतिशील विचारों के पक्ष पोषक राजा राममोहन राय ने सती प्रथा को समाप्त कर दी। सामाजिक ढांचे को नवस्वरूप प्रदान किया। आधुनिक युग में संपूर्ण संसार में उद्योग धंधों में आमूल परिवर्तन औद्योगिक क्रांति का प्रमाण है ।
विश्व की उल्लेखनीय एवं महत्वपूर्ण क्रांतियां वहां की राजनीतिक नेता एवं अत्याचारों सामाजिक तथा आर्थिक असमानता को समाप्त करने के उद्देश्य से हुई ।
मध्यकाल में यूरोप में राजतंत्र निरंकुश हो चला था ,समाज में न्याय, अन्याय का भेद ही लगभग भी समाप्त सा हो गया था।
समाज में आर्थिक और सामाजिक समानता अपने चरम पर थी ।
इसी व्यवस्था के विरुद्ध यूरोप तथा अमेरिका में निम्न प्रमुख क्रांति हुई।
1) इंग्लैंड की क्रांति
2) अमेरिका की क्रांति
3) फ्रांस की क्रांति
4) रूस की क्रांति
इन चारों क्रांतियों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य निम्न हैं -
★सम्पूर्ण विश्व के इतिहास में इंग्लैण्ड की क्रान्ति पहली राजनीतिक क्रान्ति थी।★इंग्लैण्ड की क्रान्ति का मूल कारण राजा और संसद के मध्य सत्ता-संघर्ष था।
★1649 ई० में चार्ल्स प्रथम को फाँसी दी गयी।
★इग्लैण्ड के गृहयुद्ध में क्रॉमवेल की प्रमुख भूमिका थी।
★चार्ल्स प्रथम के बाद क्रॉमवेल लार्ड प्रोटेक्टर नियुक्त हुआ।
★इंग्लैण्ड की गौरवपूर्ण क्रान्ति सन् 1688 ई0 में हुई। उस समय इंग्लैण्ड का राजा जेम्स द्वितीय था।
★इस क्रान्ति में किसी प्रकार की हिंसा, रक्तपात या नरसंहार नहीं हुआ।
★क्रान्ति के बाद विलियम तथा उसकी रानी मेरी को इंग्लैण्ड का राजा-रानी स्वीकार कर लिया गया।
★क्रान्ति के फलस्वरूप इंग्लैण्ड में संसदीय शासन की स्थापना की गयी।।
★1492 ई० में कोलम्बस ने अमेरिका की खोज की।
अंग्रेजों ने अमेरिका में 13 उपनिवेशों की स्थापना की थी।
★अमेरिकावासियों ने सर्वप्रथम लोकतन्त्र की स्थापना हेतु ब्रिटिश शासन का विरोधकर क्रान्ति का सहारा लिया। उनका नारा था-"प्रतिनिधित्व नहीं तो कर नहीं।"
★जार्ज वाशिंगटन ने क्रान्ति का नेतृत्व किया और वही संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति हुए।
★संयुक्त राज्य अमेरिका का स्वतन्त्रता-दिवस प्रतिवर्ष 4 जुलाई को मनाया जाता है।
★संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान 1789 ई० में लागू हुआ और वहाँ गणतंत्रीय राज्य की स्थापना हुई।
★फिलाडेल्फिया सम्मेलन के एक वर्ष बाद अमेरिका में दास-प्रथा भी समाप्त हो गयी।
★1765 ई० में अंग्रेजी सरकार ने स्टाम्प एक्ट लागू किया।
★1766 ई० में अंग्रेजी सरकार को स्टाम्प ऐक्ट वापस लेना पड़ा।
★1773 ई० में बोस्टन की टी-पार्टी की घटना।
★174 इ० में प्रथम महाद्वीपीय सम्मेलन (फिलाडेल्फिया) हुआ।
★1776 ई० में पूर्ण स्वतन्त्रता प्राप्ति की घोषणा।
★1783 ई० में पेरिस की सन्धि।
★1789 ई० में अमेरिका के लिखित संविधान का निर्माण।
★1215 ई० में एक घोषणा-पत्र (मैग्नाकार्टा तैयार किया गया)।
★1649 ई० में चार्ल्स प्रथम को फाँसी दी गयी।
★1660 ई० में इंग्लैण्ड में पुनः राजतन्त्र की स्थापना हुई।
★1688 ई० में इंग्लैण्ड में रक्तहीन क्रान्ति हुई।
★1689 ई० मेंअधिकार विधेयक पारित हुआ।
★1701 ई० में उत्तराधिकार आंधानयम पारित किया गया।
★रूस की क्रांति फलस्वरूप रूस में साम्यवादी शासन की स्थापना हुई।
★रूस की क्रांति के समय रूस का शासक जार निकोलस था।
★मेंशेविक दल का नेता करेंसकी था।
★बोल्शेविक दल का प्रमुख नेता लेनिन था।
★खूनी रविवार की घटना 1905 में घटित हुई।
★1917 ई.की क्रान्ति के नाम से प्रसिद्ध है।
★प्रथम विश्वयुद्ध में 6 लाख रूसी सैनिक मारे गए।
★इवान द्वारा प्रथम जारशाही की स्थापना-1487
★पीटर जार 1682 में राजा बना।
★पीटर महान की मृत्यु -1725
★रूसी समाजवादी प्रजातांत्रिक दल की स्थापना - 1898 ई.।
★मेनशेविक और बोल्शेविक दलों का गठन 1903 में किया गया।
★रूस-जापान युद्ध मे रूसी सैनिको की पराजय 1904 में हुई।
★खूनी रविवार की घटना 1905 में हुई।
★1917 में रूस की क्रांति प्रारम्भ हुआ।
★फ्रांस की क्रांति लुई 16वे के शासनकाल में हुई।
★14 जुलाई को फ्रांस में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है।
★फ्रांस की डायरेक्टरी में 5 सदस्य थे।
★बास्तील की जेल राजा के अत्याचारों की प्रतीक थी।
★फ्रांस की क्रांति ने स्वतंत्रता समानता तथा बंधुत्व की भावना विकसित की।
★डायरेक्टरी ने फ्रांस में 4 वर्ष तक शासन किया।
★फ्रांस की क्रांति का मूल कारण आर्थिक असंतोष था।
★डायरेक्टरी के शासनकाल में नेपोलियन का उत्थान हुआ।
★वास्तील की जेल का पतन 1789 में हो गया।
★मानव और नागरिक अधिकारों की घोषणा 27 aug 1789 में हुआ।
★5oct 1789 के दिन महिलाओं का वर्साय अभियान शुरू हुआ।
★बोस्टन की टी पार्टी की घटना 1773 इ.में हुई।
★प्रथम महाद्वीपीय सम्मेलन 1774 इ. में हुआ।
★पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्ति की घोषणा इंग्लैंड ने 1776 ईस्वी में की।
★1783 ई. में पेरिस की संधि हुई।
★1789 ई. में अमेरिका के लिखित संविधान का निर्माण हुआ।
★1215 ई. में एक घोषणापत्र मैग्नाकार्टा तैयार किया गया।
★1649 ईस्वी में चार्ल्स प्रथम को फांसी दी गई।
★1660 ईस्वी में इंग्लैंड में पुनः राजतंत्र की स्थापना हुई।
★1688 इ. में इंग्लैंड में रक्तहीन क्रांति हुई।
★1689 इ. में अधिकार विधेयक पारित हुआ।
★1701 ई. में उत्तराधिकार अधिनियम पारित किया गया।