चीन एशिया महाद्वीप में स्थित है। इसका क्षेत्रफल 9,596,961 वर्ग किलोमीटर है। चीन का पुराना नाम सिना या सिनो, सिने, कैथे है। पश्चिमी देशों द्वारा चीन को सेरेस के नाम से भी जाना जाता है।
चीन के नागरिकों को चाइनीज कहा जाता है। चीन को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (PRC) भी कहा जाता है। यह दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। अगर क्षेत्रफल की दृष्टि से चीन की बात की जाए तो यह क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है।
चीन का राष्ट्रीय खेल टेबल टेनिस है और उसका राष्ट्रीय पशु पांडा है। इसलिए पांडा को चीन का राष्ट्रीय प्रतीक माना जाता है।
चीन की राजधानी (Capital of China in Hindi) -:
वर्तमान समय में अगर चीन की राजधानी की बात की जाए तो चीन की राजधानी बीजिंग है। बीजिंग का अर्थ है "उत्तरी राजधानी।
बीजिंग, देश के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है और चार नगरपालिकाओं में से एक है। बीजिंग (Beijing) बहुत ही पुराने समय से चीन की राजधानी रहा है और वर्तमान में भी है।
चीन की मुद्रा (Currency of China in Hindi) -:
जैसे भारत में मुद्रा का नाम रुपया है वैसे ही चीन में चीन की मुद्रा का नाम यूआन है। चीन में चलने वाली करेंसी का नाम युआन (Yuan) के नाम से जाना जाता है। Yuan चीन की मूल इकाई है।
चीन की राष्ट्रीय भाषा (Language of China in Hindi) -:
चीन में चाइनीज भाषा बोली जाती है। चीन की राष्ट्रीय भाषा Mandarin है। इसके अलावा चीन में मंगोलियन, उईगर, तिब्बती, जुआंग इत्यादि अधिक बोली जाती है।
चीन में धर्म की स्थिति (Religion of China in Hindi) -:
एक समय ऐसा था कि चीन में सबसे अधिक बौद्ध धर्म को लोग रहे थे परंतु धीरे-धीरे समय बीतता गया और इस समय चीन में नास्तिक अर्थात धर्म को न मानने वाले लोगों की संख्या बहुत अधिक मात्रा में हैं। वर्तमान समय मे चीन में 74.5% लोग नास्तिक है अर्थात धर्म को मानने वाले लोग नही है।
चीन की पूरी जनसंख्या में 18.3% बौद्ध धर्म, 5.2% ईसाई धर्म और 1.6% इस्लाम धर्म है। 0.4% अन्य धर्मो के लोग रहते हैं। इन्ही 0.4% लोगो में ही हिन्दू धर्म के लोग भी शामिल हैं। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि चीन में हिंदू धर्म ना के बराबर है।
चीन के उद्योग और धंधे -:
चीन में उद्योग व धंधों को देखा जाए तो वर्तमान समय में इसकी अर्थव्यवस्था के उद्योगों पर टिकी हुई है। वँहा पर विनिर्माण, खुदरा, खनन, इस्पात, कपड़ा, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा उत्पादन, हरित ऊर्जा, बैंकिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, रियल एस्टेट, ई-कॉमर्स और पर्यटन इत्यादि में भरपूर मात्रा में पर्याप्त अवसर है। जिसके कारण यह दुनिया की बहुत ही तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है।
चीन के पड़ोसी देश (Neighbors of China in Hindi) -:
चीन की सीमा 12 देशों से मिलती है। इस प्रकार 12 देश चीन के पड़ोसी देश हैं। चीन के पड़ोसी देश भारत, रूस, पाकिस्तान, भूटान, म्यांमार, इंडोनेशिया, फिलीपींस, मंगोलिया, उत्तर कोरिया, वियतनाम, जापान, नेपाल आदि हैं।
चीन में राज्यो, क्षेत्रों या प्रान्तों की संख्या (How many states in China in Hindi) -:
हर देश में अपने अपने हिसाब से क्षेत्रों को बांटा जाता है। वैसे ही चीन को भी कई भागों में बांटा गया है। चीन में जिन क्षेत्रों को बांटा गया है उन्हें प्रांत के नाम से जाना जाता है। चीन में कुल 34 प्रांत हैं। इस प्रकार पूरे चीन को 34 भागों में बांटा गया है ताकि इनकी देखरेख करने में आसानी हो और इनका विकास आसानी से हो सके।