अमेरिका, उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में बसा एक देश है। जिसमें 50 राज्य स्थित है। यह विभिन्न प्रकार के कई क्षेत्रों से मिलकर बना है।
अमेरिका का क्षेत्रफल 9400000 वर्ग किलोमीटर है। अगर क्षेत्रफल की दृष्टि से देखा जाए तो अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा देश है। अमेरिका विश्व का तीसरा ऐसा देश है जिसमें सबसे अधिक जनसंख्या है अर्थात विश्व का तीसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश अमेरिका है।
अमेरिका में रहने वाले नागरिकों को अमेरिकन कहा जाता है। अमेरिका का राष्ट्रीय खेल बेसवाल है और इसका राष्ट्रीय प्रतीक बाल्ड ईगल (Bald Eagle) है जो अमेरिका की शान को दर्शाता है। अमेरिका को संयुक्त राज्य अमेरिका के नाम से जाना जाता है। इस दुनिया का सबसे शक्तिशाली देशों में से एक माना जाता है।
कुछ समय पहले अमेरिका भी England का गुलाम था। इसे भी ब्रिटेन ने अपना गुलाम बनाया था परंतु यहां के लोगों ने क्रांति करके ब्रिटिश साम्राज्य से अपने आप को आजाद करा लिया। इस प्रकार 4 जुलाई 1776 ई. को अमेरिका पूरी तरह से आजाद हो गया और धीरे-धीरे अपनी शक्ति स्थापित करते हुए यह संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) के नाम से जाना जाने लगा।
अमेरिका की राजधानी (Capital of America in Hindi) -:
संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी.सी. (Washington D.C) है। वाशिंगटन डी. सी. में जो शब्द डीसी है उसका पूरा डिस्टिक आफ कोलंबिया (District of Columbia) है। यह अमेरिका राज्य का कोई हिस्सा नहीं है। इसे अमेरिकी कांग्रेस ने 16 जुलाई 1790 को मान्यता दिया। वाशिंगटन डी.सी. मैरीलैंड राज्य का एक हिस्सा था लेकिन अब अमेरिका राज्य की राजधानी है। वाशिंगटन शहर पोटोमैक नदी पर स्थित है।अमेरिका की मुद्रा (Currency of America in Hindi) -:
अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर (USD Doller) है। इसे $ से दर्शाया जाता है। $1 में 100 सेंट होते हैं और आधे डॉलर में 50 सेंट होते हैं। अमेरिका में पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कहा जाता है।अमेरिका में दस सेंट का सिक्का डाइम और पाँच सेंट के सिक्के को निकॅल कहते हैं। एक सेंट को पैनी के नाम से जाना जाता है।
अमेरिका की राष्ट्रीय भाषा (Language of America in Hindi) -:
जैसा कि हमने बताया कि अमेरिका कई देशों से मिलकर बना है। सभी देशों में अपनी-अपनी अलग-अलग भाषा है परंतु अगर राष्ट्रीय स्तर पर देखा जाए तो संयुक्त राज्य अमेरिका की कोई भी राष्ट्रीय या संघीय भाषा नहीं है। इस प्रकार स्पष्ट है कि अमेरिका की राष्ट्र भाषा अभी निश्चित नहीं है।अमेरिका में धर्म की स्थिति (Religion of America in Hindi) -:
अमेरिका में ईसाई धर्म के लोग सबसे अधिक रहते हैं। पूरी जनसंख्या के 70.6% के आस-पास लोग ईसाई धर्म के है। उसके बाद यहूदी धर्म यहां पर दूसरे नंबर पर है इनकी संख्या जनसंख्या में 1.9% है।इसके अलावा यहां मुस्लिमों की आबादी 0.9% है व यहां पर 0.7% बौद्ध धर्म के लोग रहते हैं। अमेरिका में हिंदुओं की जनसंख्या 0.7% तथा 1.8% अन्य धर्म लोग के लोग रहते हैं।
यहां की 22.8% जनसंख्या नास्तिक है जो किसी भी धर्म में विश्वास नहीं रखती है।
अमेरिका के उद्योग और धंधे (अर्थव्यवस्था) -:
उत्तरी अमेरिका में स्थित इस देश की अर्थव्यवस्था पूंजीवादी मिश्रित अर्थव्यवस्था है। संयुक्त राज्य अमेरिका प्राकृतिक संसाधनों व उत्पादकता से प्रेरित है। संयुक्त राज्य अमेरिका को दुनिया का सबसे बड़ा आयातक और सबसे बड़ा निर्यातक माना जाता है।संयुक्त राज्य अमेरिका को दुनिया का सबसे बड़ा तेल का उत्पादक राज्य माना जाता है। दुनिया में विद्युत और परमाणु ऊर्जा के निर्माण के साथ ही तरल प्राकृतिक गैस, सल्फर, फॉस्फेट, और नमक निर्माण में भी अमेरिका आगे है।
संयुक्त राज्य अमेरिका, राष्ट्रीय कोयले की खदानों अन्य खनिजों इत्यादि से संबंधित जानकारी भी दुनिया के उपलब्ध कराता है।
अमेरिका में मक्का और सोयाबीन सबसे अधिक होती है इस प्रकार अमेरिका दुनिया का मक्का और सोयाबीन का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। इन सबके अलावा अमेरिका में मूंगफली, जई, राई, गेहूं, चावल, कपास, मकई, जौ, सूखी घास, सूरजमुखी, और तिलहन इत्यादि की भी खेती की जाती है। समय - समय पर यहां की सरकार गोमांस, कुक्कुट, सूअर का मांस, और डेयरी इत्यादि के आंकड़ों को भी जानकारी प्राप्त करवाती है।
अमेरिका के पड़ोसी देश (Neighbors of America in Hindi) -:
जैसा कि हम जानते हैं अमेरिका विभिन्न राज्यों से मिलकर बना एक देश है। उत्तर अमेरिका में 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको जैसे देश हैं। उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में अलास्का राज्य स्थित है तथा पूर्व में कनाडा की सीमा है।उत्तरी अमेरिका पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं अगर हवाई राज्यकी बात की जाए तो यह मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं।
अमेरिका में राज्यो, क्षेत्रों की संख्या (How many states in America in Hindi) -:
अमेरिका कई राज्यों और देशों से मिलकर बना जा देश है जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका कहते हैं। यह 50 विभिन्न राज्यों और देशों से मिलकर बना हुआ।