वेल्डिंग जोड़ (Welding Joints) से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

वेल्डिंग जोड़ (Welding Joints) से सम्बंधित प्रश्न-उत्तर


1. कोर सज्जा कितने भागों में की जाती है?

Ans - कोर सज्जा दो भागों में की जाती है -

१. कार्यखंड की सतह की सफाई

२. कार्यखंड के कोर की कटाई


2. कार्यखण्ड के सतह की सफाई कैसे की जाती है?

Ans - कार्यखंड के सतह पर लगी ऑक्साइड की परत , धूल, मैल, ग्रीस , पेंट इत्यादि को साफ करना ही सतह की सफाई कहलाती है।


3. ऑक्साइड को साफ करने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है?

Ans - ऑक्साइड को साफ करने के लिए सैंड ब्लास्टिंग और वायर ब्रश का प्रयोग किया जाता है।


4. कार्यखण्ड पर लगे पेंट और वार्निश को साफ करने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है?

Ans - कार्यखण्ड पर लगे पेंट और वार्निश को साफ करने के लिए फ्लेम या सोल्वेंट का प्रयोग किया जाता है।


5. कार्यखंड के कोर की कटाई से आप क्या समझते हैं?

Ans - कार्यखंड के कोर को जोड़ की डिजाइन के अनुसार " V " U " J " या बेवेल रूप में काटने की प्रक्रिया कोर की कटाई कहलाती है।


6. कार्यखंड के किनारों की तैयारी कितने प्रकार से की जाती है?

Ans - कार्यखंड के किनारों की तैयारी तीन प्रकार से की जाती है -

१. मैनुअल विधि

२. मशीन विधि

३. गैस कटिंग विधि


7. जब कार्यखंड का अधिक मात्रा में उत्पादन करना होता है तो कोर सज्जा के किस विधि का प्रयोग किया जाता है?

Ans - इसमें कोर सज्जा के कोर की कटाई के अंतर्गत आने वाले मशीन विधि का प्रयोग किया जाता है।


8. गैस कटिंग विधि का प्रयोग करके किस पदार्थ को काटा जाता है?

Ans - गैस कटिंग विधि में ऑक्सी एसिटिलीन गैस का प्रयोग करके कटिंग टॉर्च द्वारा कार्य खंड के किनारों को तिरछा काटा जाता है।


9. वेल्डिंग जोड़ कितने प्रकार के होते हैं?

Ans - वेल्डिंग जोड़ पांच प्रकार के होते हैं?

१. बट जोड़

२. टी जोड़

३. कॉर्नर जोड़

४. एज जोड़

५. लैप जोड़


10. बट जोड़ (Butt Joint) किसे कहते हैं?

Ans - जब कार्य खंडों को आमने सामने रखकर जोड़ा जाता है तो उसे बट जोड़ (Butt Joint) कहते हैं।


11. टी जोड़ (Tee Joint) किसे कहते हैं?

Ans - जब पहले कार्यखंड के ठीक ऊपर या बीच में दूसरे कार्यखंड को लंबवत रखकर जोड़ा जाता है तो इस प्रकार के जोड़ को टी जोड़  कहते हैं।


12. कॉर्नर जोड़ (Corner Joint ) किसे कहते हैं?

Ans - ऐसा जोड़, जिसमें एक कार्यखण्ड को समतल तथा दूसरे कार्यखंड को लम्बवत दिशा में पहले कार्यखण्ड के किनारे किसी कोण पर जोड़ा जाता है ऐसे जोड़ को कॉर्नर जोड़ (Corner Joint ) कहते हैं।


13. एज जोड़ (Edge Joint) किसे कहते हैं?

Ans - जब दो कार्यखण्ड को एक दूसरे के ऊपर इस प्रकार रखा जाता है कि एक कार्यखण्ड समतल में हो और दूसरा कार्यखण्ड उस पर लंबवत कोण बनाते हुए रखा गया हो तो इस प्रकार के जोड़ को एज ज्वाइंट (Edge Joint) कहते हैं।


14. लैप जोड़ (Lap Joint) किसे कहते हैं?

Ans - जब कार्यखंड को एक दूसरे के ऊपर रखकर जोड़ लगाते हैं तो उसे लैप जोड़ (Lap Joint) कहते हैं।


15. बट जोड़ में कितने साइज की चादरों तक कोर-सज्जा नही की जाती है?

Ans - जब चादर की मोटाई 3 mm तक हो तो कोर सज्जा करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है जब चादर इससे मोटी होती है तो कोर सज्जा किया जाता है।


16. वेल्डिंग तकनीक (Welding Technic) किसे कहते हैं?

Ans - जब वेल्डिंग को सामर्थ्यवान कम खर्चे में, शक्तिशाली और गुणों से भरपूर बनाने के लिए जिस विधि को अपनाया जाता है, वेल्डिंग तकनीक (Welding Technic) कहते हैं।


17. वीविंग (Weaving) किसे कहते हैं?

Ans - इलेक्ट्रोड को एक विशेष प्रकार से घूमा करके अच्छा पेनिट्रेशन तथा फ्यूजन प्राप्त करने की प्रक्रिया को वीविंग (Weaving) कहते हैं।


18. बीडिंग (Beading) किसे कहते हैं?

Ans - आर्क बनाकर कार्यखंड पर एक धातु की परत बिछा देने की प्रक्रिया को बीडिंग (Beading) कहते हैं।


19. पैडिंग (Padding) किसे कहते हैं?

Ans - किसी कार्यखंड की धातु की सतह पर उसी धातु या अन्य धातु की परत बिछाने की प्रक्रिया को पैडिंग (Padding) कहते हैं।


20. वेल्डिंग चिन्ह (Welding Symbols) किसे कहते हैं?

Ans - वेल्डिंग जोड़े लगाने के लिए कुछ स्टैंडर्ड चिन्हों द्वारा पूर्ण जानकारी दी जाती है जिन्हें वेल्डिंग चिन्ह (Welding Symbols) कहा जाता है।


21. वेल्डिंग चिन्ह के मूल तत्व कौन कौन से हैं?

Ans - वेल्डिंग चिन्ह के मूल तत्व निम्न हैं -

●तीर का निशान

●पिछला भाग

●संपूरक चिन्ह

●बेल्ड साफ करने की विधि के चिन्ह

●आरंभिक वेल्ड चिन्ह

●माप तथा अन्य सामग्री


22. मूल वेल्ड चिन्ह किसे कहते हैं?

Ans - ऐसे छोटे-छोटे चिन्ह जिनकी सहायता से जोड़ के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त होती है उन्हें मूल वेल्डिंग चिन्ह कहते हैं।


23. संपूरक वेल्ड चिन्ह किसे कहते हैं?

Ans - ऐसे वेल्ड चिन्ह जिनका का उपयोग प्रारंभिक मूल वेल्ड चिन्ह की जानकारी और आगे की जानकारी देने में होता है उन्हें संपूरक वेल्ड चिन्ह कहते हैं।


24. किसी वेल्डिंग जोड़ का आकार किस प्रकार व्यक्त किया जाता है?

Ans - वेल्डिंग जोड़ का आकार बीड की लंबाई द्वारा mm में मापकर व्यक्त किया जाता है।


25. Angle of Rotation किसे कहते हैं?

Ans - लंबवत तल और वेल्डिंग बीड के मध्य से गुजरने वाले तल के बीच के कोण को Angle of Rotation कहते हैं।


26. फार साइड किसे कहते हैं?

Ans - वेल्डिंग जोड़ लगने वाली कार्यखण्ड के पहले भाग के उल्टे दिशा में स्थित दूसरे भाग को ही फार साइड कहते हैं।