रसायन विज्ञान (Chemistry) क्या है? परिभाषा और प्रयोग

रसायन विज्ञान की परिभाषा (Definition of Chemistry in Hindi) -:

विज्ञान की ऐसी शाखा है जिसमें पदार्थों के संघटन, संरचना, गुणों और रासायनिक प्रतिक्रिया के समय पदार्थ में हुए परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है, ऐसे विज्ञान को रसायन विज्ञान कहते हैं। रसायन का शाब्दिक संधि विच्छेद रस+आयन होता है। रस+आयन शाब्दिक अर्थ सरल भाषा में रसों या द्रवों का अध्ययन करना होता है। इस विज्ञान में पदार्थों के परमाणुओं, अणुओं, क्रिस्टलों और रासायनिक प्रक्रिया के दौरान जो ऊर्जा मुक्त होते हैं और जो ऊर्जा प्रयुक्त होते हैं, उनका अध्ययन किया जाता है।

रसायन विज्ञान क्या है? परिभाषा और प्रयोग । Chemistry  Definition Hindi

यह ऐसा विज्ञान है जो दूसरे विज्ञानों जैसे, खगोलविज्ञान, भौतिकी, पदार्थ विज्ञान, जीवविज्ञान और भूविज्ञान को आपस मे जोड़ता है। जिसके कारण रसायन विज्ञान को केंद्रीय विज्ञान या आधारभूत विज्ञान के नाम से भी जाना जाता है।

रसायन विज्ञान को अंग्रेजी में केमिस्ट्री (Chemistry) के नाम से पुकारते हैं। कहा जाता है कि केमिस्ट्री की मूल धातु Chemi की व्युत्पत्ति यूनानी भाषा के कीमिया (chemea) से हुई है जिसका अर्थ होता है, धातु के निर्माण करने की यूनानी तकनीक। परन्तु मान्यताओं के अनुसार कई लोग इसके नामकरण को अपने हिसाब से बताते हैं। 

रसायन विज्ञान में प्रयोग होने वाले सबसे अधिक पदार्थों में पानी, टाइटेनियम डाईआक्साइड, जाइलीन, 2-Methyl-4-isothiazolin-3-one, आइसोप्रोपेनॉल, ब्यूटिल एसीटेट, 1,2-Benzisothiazolin-3-one, औसत एरोमटिक विलायक नेप्था, एथनॉल, 5-Chloro-2-methyl-4-isothiazolin-3-one इत्यादि होते हैं। ये पदार्थ रसायन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इनका योगदान रसायन विज्ञान में काफी महत्वपूर्ण होता है।


रसायन विज्ञान के प्रयोग (Use/Application of Chemistry in Hindi) -:

1) रसायन विज्ञान के द्वारा अनेको बीमारियों के लिए दवा को निर्मित किया जाता है।

2) घरेलू तथा खाद्य पदार्थ के रूप में रसायन विज्ञान को प्रयोग में लाया जाता है। जैसे - बर्तन में कई तत्वों का होना, पैकेट को पैक करने के नाइट्रोजन गैस को भरना इत्यादि।

3) कांच के निर्माण में, रंगीन कांच निर्माण में व प्लास्टिक कांच निर्माण में भी रसायन विज्ञान को प्रयोग में लाया जाता है।

4) घातक रसायनों को बनाने में रसायन विज्ञान का प्रयोग किया जाता है।

5) बहुत से उद्योग ऐसे हैं जो रसायन विज्ञान बिना नही चल सकते हैं।

6) तेल, क्रीम, सौंदर्य प्रसाधन, नेल पॉलिश इत्यादि जैसे अनेको क्षेत्रों में रसायन विज्ञान का प्रयोग किया जाता है।

7) कीटाणु नाशक दवाइयां बनाने में भी रसायन विज्ञान का उपयोग किया जाता है।

8) फोटोग्राफी व स्टेशनरी सामानों को बनाने में भी रसायन विज्ञान का उपयोग किया जाता है।