सूक्ष्मदर्शी (Microscope) और दूरदर्शी (Telescope) से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी -:
1) दर्शन कोण किसे कहते हैं?
Ans - किसी वस्तु द्वारा आँखों पर बना कोण ‘दर्शन कोण’ कहलाता है।
2) सरल सूक्ष्मदर्शी में कौन सा लेंस लगा होता है?
Ans - सरल सूक्ष्मदर्शी में कम फोकस दुरी का एक उत्तल लेंस लगा होता है।
3) सयुंक्त सूक्ष्मदर्शी में कितने और कौन से लेंस का प्रयोग किये जाते है?
Ans - सयुंक्त सूक्ष्मदर्शी में दो उत्तल लेंस का प्रयोग किया जाता है।
4) अभिदृश्यक लेंस और अभिनेत्र लेंस में अंतर बताइये?
Ans - जो लेंस वस्तु को ओर होता है , उसे ‘अभिदृश्यक लेंस’ तथा जो लेंस नेत्र को ओर होता है , ‘अभिनेत्र लेंस’ या ‘नेत्रिका’ कहते हैं।
5) अभिदृश्यक लेंस और अभिनेत्र लेंस में किसकी फोकस दूरी अधिक होती है?
Ans - अभिदृश्यक लेंस और अभिनेत्र लेंस में फोकस दूरी अभिनेत्र लेंस की अधिक होती है।
6) खगोलीय दूरदर्शी का अविष्कार किसने ने किया था?
Ans - खगोलीय दूरदर्शी का अविष्कार गैलिलियो ने किया था।
7) प्रतिबिम्ब को अनन्त दूरी पर बनाने के लिए दूरदर्शी की लंबाई कितनी होनी चाहिए?
Ans - जब प्रतिबिम्ब अनंत दुरी पर बने तब दूरदर्शी की लम्बाई ( f० + fe) होनी चाहिए।