इस लेख में हम लोग जानेंगे की जड़ और तनों में क्या अंतर होता है, क्योंकि कई लोग Jad Aur Tane Me Antar पहचान नहीं पाते हैं। इसलिए आइए जानते हैं कि जड़ (Root) और तने (Stem) के बीच क्या अंतर है।
जड़ (Root) और तने (Stem) में क्या अंतर है -:
जड़ और तने में निम्न अंतर है -
1. जड़ जमीन के अंदर स्थित होता है जबकि तना जमीन के ऊपर स्थित होता है।
2. जड़ पर प्रकाश नहीं पड़ता है क्योंकि यह जमीन के अंदर होता है जबकि तने पर प्रकाश पड़ता है क्योंकि यह जमीन के ऊपर स्थित होता है।
3. जड़ जमीन के अंदर स्थित होता है और पानी की ओर वृद्धि करता है जबकि तना जमीन के ऊपर उपस्थित होता है और प्रकाश की ओर गति करता है।
4. जड़ जमीन के अंदर बढ़ता है और तना प्रकाश की ओर ऊपर बढ़ता है।
5. जड़ में कोई भी गांठ नहीं होती है जबकि तने में कई गाँठ होती हैं।
6. जड़ किसी भी पौधों के भूमिगत भाग होते हैं, जिसमें जड़ के बाल (रोम) होते हैं जबकि तना पौधे के ऊपरी भाग होते हैं जिसमें तने, पत्ते व शाखाएं होती हैं।
7. जड़े पानी और अन्य खनिज पोषक तत्वों को अवशोषित करती हैं जबकि तने पानी और अन्य खनिज पोषक तत्वों प्रत्येक अंग तक पहुंचाने का कार्य करती है।
8. जड़ मिट्टी को पकड़ी रहती है और पोषक तत्वों को पौधों के लिये ग्रहण करती है जबकि तना जमीन से ऊपर स्थित पौधे के भाग को सहारा देकर खड़ा रखता है।
9. जड़ों में फूल और पुष्प नहीं होते हैं जबकि तनों में फूल और पुष्प होते हैं।
10. जड़ से हमें अच्छी लकड़ी प्राप्त नही होती है जबकि तने से हमें अच्छी लकड़ी प्राप्त होती है।
11. सामान्यतः जड़ का रंग सफेद अथवा मटमैला होता है जबकि तने का रंग पहले हरा और बाद में भूरा हो जाता है।
12. जड़ों के सिर के ऊपर मुल गोप होती है जो सूक्ष्म जीव और रगड़ से सुरक्षा करती है जबकि तनों पर शीर्षस्थ कलिकाएं होती है जिस पर पत्ते और पुष्प लगते हैं।
13. जड़ों पर एककोशिकीय रोम पाए जाते हैं जबकि तनों पर बहुकोशिकीय रोम पाए जाते हैं।
14. जड़े मूलांकुर से विकसित होती हैं जबकि तने प्रांकुर से विकसित होते हैं।