सऊदी अरब (KSA) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सबसे अधिक भ्रम का कारण "अरब" शब्द पैदा करता है। वैसे भी यह दोनों देश अरब देश के ही हिस्से हैं क्योंकि पूरी दुनिया में 22 अरब देश है। इनमें से यह दोनों भी देश आते है।
संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के बीच ऐसी बहुत सी समानताएं हैं जिसके कारण लोग दोनों देशों को एक ही देश समझ लेते हैं। जैसे दोनों की राष्ट्रभाषा है अरबी है तथा दोनों अरब देश है साथ ही साथ दोनों इस्लामिक राष्ट्र है। इन्ही सभी कारणों से लोग इन दोनों को एक एक ही देश समझ लेते हैं परंतु ऐसा नहीं है। यह दोनों देश एक दूसरे से बिल्कुल अलग है।
UAE और KSA में अंतर -:
1. सऊदी अरब का पूरा नाम The Kingdom of Saudi Arabia है जिसे (KSA) कहा जाता है। जबकि संयुक्त अरब अमीरात का पूरा नाम United Arab Emirates है जिसे (UAE) कहा जाता है।
2. सऊदी अरब देश में कोई भी देश नहीं जुड़ा है। कोई भी देश सऊदी अरब का हिस्सा नहीं है। जबकि संयुक्त अरब अमीरात सात शहरों से मिलकर बना है जो संयुक्त रूप में है। इसी कारण इसे संयुक्त अरब अमीरात कहा जाता है।
3. सऊदी अरब की राजधानी रियाद है जबकि संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी आबू धाबी है।
4. सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात का Time Zone भी अलग-अलग है। सऊदी अरब का Time संयुक्त अरब अमीरात से एक घंटा पीछे है जबकि संयुक्त अरब अमीरात का Time सऊदी अरब से एक घंटा आगे है।
5. सऊदी अरब का शासन शासक के अधीन है। आधिकारिक रूप से सऊदी अरब का शासक, राजा नहीं है, वह राजा की शक्ति का उपयोग करता है। जबकि संयुक्त अरब अमीरात का शासन वहां के सातों अमीरातों के पास है। यह एक संघीय, राष्ट्रपति और संवैधानिक राजतंत्र है, जिसे व्यक्तिगत अमीरात के आपसी सहयोग के आधार पर स्थापित किया गया है। फिर भी यह लोकतंत्र नही है क्योंकि सभी निर्णय संघीय सर्वोच्च परिषद द्वारा किए जाते हैं।
6. सऊदी अरब एक इस्लामिक देश है। यंहा पर न ही कोई हिन्दू मंदिर है, न ही कोई गुरुद्वारा है, न ही कोई चर्च है। यहां मस्जिदों के अलावा किसी अन्य धर्म का कोई भी पूज्य स्थल नहीं है। जबकि सयुंक्त अरब अमीरात में सभी धर्म के प्रति सहिष्णु है और यहां पर हिंदू मंदिर, गुरुद्वारा, चर्च इत्यादि सभी है।
7. सऊदी अरब 23 सितम्बर 1932 को आजाद हुआ जबकि संयुक्त अरब अमीरात 2 दिसम्बर 1971 को आजाद हुआ।
8. सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात की तुलना में कम आधुनिक और प्रगतिशील है जबकि संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब की तुलना में अधिक आधुनिक और प्रगतिशील है।
9. सऊदी अरब का क्षेत्रफल 2,149,690 वर्ग किलोमीटर है जबकि संयुक्त अरब अमीरात का क्षेत्रफल 83,600 वर्ग किलोमीटर है।
10. सऊदी अरब का प्रसिद्ध शहर जेद्दा है और संयुक्त अरब अमीरात का प्रसिद्ध शहर दुबई हैं।
11. सऊदी अरब की करेंसी रियाल है जबकि संयुक्त अरब अमीरात की करेंसी या मुद्रा दिरहम है।