कोलम्बस कौन और कंहा का निवासी था? अमेरिका की खोज

क्रिस्टोफर कोलम्बस कौन था?

कोलम्बस का जन्म 25 अगस्त से लेकर 31 अक्टूबर के बीच 1451 ई. में जेनोवा में हुआ था। उसके जन्म स्थान को लेकर अभी भी मतभेद है। ऐसा माना जाता है कि उसका जन्म इटली में हुआ था परन्तु क्योंकि इसका कोई प्रमाणिक सबूत नही मिला है। मतभेद का कारण यह भी है कि कई लोग कोलम्बस के जन्म स्थान को पुर्तगाल व स्पेन मानते हैं। कोलंबस के पिता का नाम डोमेनिको कोलंबो व माता का नाम सुषाना फॉन्टानरोसा था।

कई लोग उसे पेशे से यात्री, एक समुद्री-नाविक, उपनिवेशवादी, खोजी समझते हैं परंतु के लोग उसे समुंद्री लुटेरा भी कहते हैं।

20 मई 1506 को एक लंबी बीमारी की वजह से कोलंबस की स्पेन में ही मौत हो गई। उसने अमेरिका की खोज तो कर दी थी लेकिन अपनी मौत तक उसको नही मालूम था कि उसने भारत की नही अमेरिका की खोज की है।


क्रिस्टोफर कोलम्बस क्यों प्रसिद्ध है?

क्रिस्टोफर कोलम्बस ने 1492 ई. के अंत तक नई दुनिया अमेरिका की खोज की व 3 नवंबर 1493 में डोमिनिका द्वीप की खोज की। अपने नए खोज के कारण क्रिस्टोफर कोलम्बस प्रसिद्ध है। अमेरिका की खोज की खोज ने उसे काफी मशहूर बना दिया है।


कोलंबस कहां का निवासी था?

विकिपीडिया के अनुसार क्रिस्टोफर कोलंबस इटली का निवासी व पेशे से यात्री था। ऐसा माना उसका जन्म इटली के गेनेआ में सन् 1451 में हुआ था।

परन्तु अभी भी कोलम्बस के जीवन के सम्बन्ध में कोई ठोस प्रामाणिक तथ्य उपलब्ध नहीं हैं। इसलिये अभी भी कई लोग कोलम्बस को पुर्तगाल या स्पेन का निवासी मानते हैं। कोलंबस का जन्म स्थान अभी भी विवाद का विषय बना हुआ है।

उसके पिता जुलाहे थे। वो पहले अपने पिता के काम में मदद करता था परन्तु बाद में उसकी दिलचस्पी समुद्री यात्राओं में बढ़ने लही और इसी को क्रिस्टोफर कोलंबस ने अपना पेशा बना लिया।


कोलंबस ने 1492 में किस स्थान की खोज की?

क्रिस्टोफर कोलंबस ने 1492 ई. में अमेरिका की खोज की। वह भारत की खोज करने निकला था लेकिन उसने अमेरिका की खोज करके , एक नई दुनिया की खोज कर डाली।


कोलंबस ने किस देश की खोज की और कब?

क्रिस्टोफर कोलंबस ने 1492 ई. में अमेरिका की खोज की। इस प्रकार कोलम्बस ने नई दुनिया कहे जाने वाले अमेरिका की खोज कर डाली।


कोलम्बस अमेरिका कब पहुँचा?

ऐसा माना जाता है कि कोलंबस ने अपनी यात्रा 3 अगस्त 1492 में तीन जहाज के साथ शुरू की और 1492 ई. के अंत में वह अमेरिका पहुँच गया। इस प्रकार क्रिस्टोफर कोलंबस ने 1492 तक अमेरिका की खोज की।


कोलंबस भारत के किस बंदरगाह पर पहुंचा?

क्रिस्टोफर कोलंबस निकला तो भारत की ही खोज करने था, परन्तु वह कभी भारत पहुँच ही नही पाया। क्रिस्टोफर कोलंबस कभी भी भारत नही आया इसलिए वह कभी भी भारत के किसी बन्दरगाह पर नही पहुंचा। उसने भारत की खोज करते करते अमेरिका की खोज कर ली।


कोलंबस भारत कब आया था?

क्रिस्टोफर कोलंबस भारत कभी नही आया। उसने भले ही अपनी यात्रा भारत को ढूंढने के लिए की हो, लेकिन वो सफल नही सका। क्रिस्टोफर कोलंबस ने भारत की खोज करते करते सन 1492 में अमेरिका की खोज कर दी।