हैमरहैड वर्म (Hammerhead worm) ऐसा कीड़ा है को जो हमारी पृथ्वी को धीरे धीरे खत्म कर देगा। इसलिए इस कीड़े के बारे में जानना बेहद जरूरी है। आखिर में यह कीड़ा हमारी दुनिया को धीरे धीरे बर्बाद कैसे कर रहा है। हम इस लेख में Hammerhead worm पहचान, इसके शिकार करने के अजीबोगरीब तरीके और यह दुनिया को कैसे बर्बाद कर रहा है, इन्ही सबके बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।
वैसे तो हम अपने आसपास कई तरह के कीड़े-मकोड़ों को देखते हैं और उनके बारे में कुछ न कुछ जानते हैं परंतु कई कीड़े मकोड़े ऐसे होते हैं जिनके बारे में हम अधिक नहीं जान पाते हैं या फिर उन्हें पहली बार देखते हैं। हमारे आसपास रहने वाले कीड़ो में हमें कुछ कीड़े नुकसान पहुंचाते हैं और कुछ लाभ पहुंचाते हैं।
जो कीड़े हमें नुकसान पहुंचाते हैं उनके बारे में हम कुछ जानते हैं या फिर नही जानते हैं। परंतु जो कीड़े हमें नुकसान नहीं पहुंचाते हैं उन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं। परंतु कुछ कीड़े ऐसे होते हैं जो हमें भले ही थोड़ी मात्रा में नुकसान पहुंचा है या नही नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन वो कीड़े पूरे पृथ्वी को खत्म कर सकते हैं।
ऐसा ही एक नाम है Hammerhead Worm/हैमरहैड वर्म। यह एक बहुत ही खतरनाक कीड़ा है जो मनुष्य को नुकसान भले ही ना पहुंचाता हूं लेकिन पूरे पृथ्वी को बर्बाद कर सकता है। आइए इसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।
![]() |
Hammerhead Worm |
हैमरहैड वर्म की पहचान (Identification of Hammerhead Worm) -:
इस कीड़े का सिर हथौड़े की तरह होता है। इसी कारण इसे Hammerhead Worm के नाम से जाना जाता है। हथौड़े (Hammer) की तरह सिर होने के साथ-साथ इसका सिर चपटा भी होता है।
हैमरहेड धीरे-धीरे और रेंग कर चलने वाला कीड़ा है। यह धीरे-धीरे परंतु सांप की तरह रेंगता है जिसका आकार छोटा होता है। देखने में यह कछुए की तरह पतला और कई रंगों का होता है परंतु समान्यतः यह काला होता है जो देखने में केंचुए की तरह लगता है परंतु चलने में यह केंचुए से अलग होता है।
Hammerhead Worm करता है अजीब तरीके से शिकार -:
यह कीड़ा अजीब तरीके से शिकार करता है इसका शिकार करने का तरीका सबसे अलग है। Hammerhead Worm दिखने में जितना साधारण होता है ठीक उसके विपरीत ही उसके शिकार करने का तरीका बेहद खतरनाक होता है।
जब इस कीड़े को शिकार करना होता है तो यह सबसे पहले यह अपने शिकार को ढूंढता है और अपने शिकार के आसपास Tetrodotoxin नामक Chemical तरल छोड़ता है जिससे शिकार जाकर उसमे फंस जाए। हैमरहेड वर्म के द्वारा छोड़े जाने वाले केमिकल Tetrodotoxin काफी खतरनाक होता हैं।
हैमरहैड वर्म के द्वारा छोड़ा जाने वाला केमिकल लिक्विड Tetrodotoxin इतना खतरनाक होता है कि यह अपने शिकार को पिघला देता है और जूस के रूप में बदल देता है। इस प्रकार Hammerhead Worm का शिकार इसके लिक्विड में फंसकर के तरल रूप में हो जाता है।
जब Hammerhead Worm का शिकार लिक्विड में हो जाता है तो हैमरहेड वर्म उसे जूस की तरह पी लेता है।
केंचुआ है Hammerhead Worm का पसंदीदा भोजन -:
हैमरहैड वर्म को केंचुआ (Earthworm) खाना सबसे अधिक पसंद है इसलिए जब भी यह केंचुआ (Earthworm) को देखते हैं तो उनके आसपास Tetrodotoxin नामक केमिकल छोड़ देते हैं जिसके कारण की अर्थवर्म जाकर उसमें फंस जाता है और लिक्विड बन जाता है इस प्रकार तरल हुए केंचुआ (Earthworm) को Hammerhead Worm जूस की तरह पी लेता है।
Hammerhead Worm दुनिया को कर रहा तबाह -:
हैमरहेड वर्म दुनिया को धीरे-धीरे मिटाता जा रहा है वैसे तो इसका पूरे संसार को डायरेक्ट मिटाने का कोई क्रेडिट नही जाता है और ना ही डायरेक्ट इंसानों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। परंतु यह फिर भी दुनिया को मिटाने में इसका महत्वपूर्ण स्थान है।
हैमरहेड के रहने से पृथ्वी का खाद्य श्रृंखला (Food Chain) खराब होता है। अगर पृथ्वी पर खाद्य श्रृंखला खराब हो जाएगा तो पूरी दुनिया खत्म हो जाएगी।
जैसा कि हम सभी जानते हैं पूरी पृथ्वी पर रहने वाले जीवधारी किसी न किसी एक दूसरे रूप से जुड़े हुए हैं और वह भोजन के रूप में एक दूसरे पर आश्रित रहते हैं ऐसे में अगर खाद्य श्रृंखला डिस्टर्ब हो जाएगी तो ऐसे में भोजन नहीं मिल पाएगा और इनडाइरेक्ट भोजन के खाद्य श्रृंखला का क्रम (Food Chain) खराब होता जाएगा। जिसके कारण पूरी दुनिया समाप्त हो जाएगी।
Hammerhead Worm कैसे कर रहा है खाद्य श्रृंखला को बर्बाद -:
जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि हैमरहेड वर्म (Hammerhead Worm) का मुख्य भोजन केंचुआ अर्थात अर्थवर्म्स (Earthworms) होते हैं। हम आपको बताते चलें कि केंचुआ ऐसा जीव है जो प्रकृति के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं इसलिए इन्हें प्राकृतिक का मित्र माना जाता है।
केंचुआ अर्थात अर्थवर्म्स (Earthworms) के कारण ही पेड़ पौधों का विकास होता है और पेड़ पौधों को विकसित करने में केंचुए का बहुत ज्यादा अहम रोल होता है। केंचुआ की वजह से ही पेड़-पौधों की हेल्दी ग्रोथ होती है। और जैसा कि हम जानते हैं कि हमारा पूरा का पूरा इको सिस्टम पेड़-पौधों पर ही विकसित करता है।
इस प्रकार अगर हैमरहेड वर्म, केंचुआ का शिकार करता जाएगा तो हमारा पूरा का पूरा इको सिस्टम बर्बाद हो जाएगा। इससे खाद्य श्रृंखला (Food Chain) बिगड़ जाएगी और धीरे-धीरे दुनिया तबाह होने लगेगी।
पृथ्वी पर Hammerhead Worm का योगदान -:
बहुत सारे कीड़े मकोड़ों को वैज्ञानिक मानते हैं कि मारा जाना नहीं चाहिए क्योंकि उनका हमारे पृथ्वी के इको सिस्टम में बहुत बड़ा योगदान होता है परंतु हैमरहेड वर्म (Hammerhead Worm) एक ऐसा जीव है जिसका हमारी दुनिया में रहने से कोई भी लाभ नहीं होता है।
इसके उल्टे ही यह कीड़ा हमारे इको सिस्टम को बर्बाद करके दुनिया को तबाह करने का प्रयास करता है। इसलिए वैज्ञानिक ऐसा मानते हैं हैमरहेड वर्म (Hammerhead Worm) को जहां देखना चाहिए उसको तुरंत मार देना चाहिए क्योंकि इनका रहना पृथ्वी के लिए काफी खतरनाक होता है।