आदर्श गैस और वास्तविक गैस में अंतर । (Difference Between Ideal Gas and Real Gas in Hindi) -:
1. समीकरण पालन :
आदर्श गैस (Ideal Gas) : आदर्श गैसें, आदर्श गैस समीकरण PV = nRT का पालन करती हैं।
वास्तविक गैस (Real Gas) : वास्तविक गैसें, निम्न दाब और उच्च ताप पर ही आदर्श गैस समीकरण PV = nRT का पालन करती हैं।
2. अस्तित्व :
आदर्श गैस (Ideal Gas) : आदर्श गैस एक काल्पनिक है जिसका अस्तित्व ही नही है, ये ब्रह्माण्ड में भी कंही नही उपस्थित हैं।
वास्तविक गैस (Real Gas) : सभी गैसें वास्तविक गैस होती हैं, यह आदर्श गैस से कभी धनात्मक तो कभी ऋणात्मक विचलन को प्रदर्शित करती है।
3. आकर्षण बल :
आदर्श गैस (Ideal Gas) : आदर्श गैसों के अणुओ के बीच आकर्षण नहीं होता है।
वास्तविक गैस (Real Gas) : वास्तविक गैसों के अणुओ के बीच आकर्षण होता है, जिसके कारण इनका दाब आदर्श गैस की तुलना में कम होता है।
4. द्रव अवस्था :
आदर्श गैस (Ideal Gas) : आदर्श गैस को कभी भी द्रव के रूप में बदला नहीं जा सकता है
वास्तविक गैस (Real Gas) : वास्तविक गैस को आवश्यक ताप और दाब पर द्रव में बदला जा सकता है।
5. समीकरण के आधार पर :
आदर्श गैस (Ideal Gas) : आदर्श गैस का समीकरण PV = nRT होता है
वास्तविक गैस (Real Gas) : वास्तविक गैस का समीकरण (P+a/v^2) (V-b) = RT होता है।
6. आयतन :
आदर्श गैस (Ideal Gas) : आदर्श गैस में अणुओ का निश्चित आयतन नही होता है
वास्तविक गैस (Real Gas) : वास्तविक गैस में अणुओं का आयतन निश्चित होता है।
7. टक्कर :
आदर्श गैस (Ideal Gas) : आदर्श गैस के अणुओं के बीच पूर्णतः प्रत्यास्थ टक्कर होती है।
वास्तविक गैस (Real Gas) : वास्तविक गैस के अणुओं के बीच अप्रत्यास्थ टक्कर होती है।