पुर्तगाल (Portugal) यूरोप महाद्वीप में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल 92391 वर्ग किलोमीटर है। पुर्तगाल में निवास करने वाले सभी लोगों को पुर्तगाली के नाम से जाना जाता है। इस प्रकार इनकी नागरिकता पुर्तगाली है।
पुर्तगाल का राष्ट्रीय खेल फुटबॉल (सॉकर) है। इस राष्ट्र फुटबॉल टीम को पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन द्वारा नियंत्रित किया है। पुर्तगाल का राष्ट्रीय पक्षी बर्सिलोनियाई मुर्गा (Barcelos Cock) है तथा वँहा का राष्ट्रीय पशु आइबेरियन भेड़िया (Iberian Wolf) है। पुर्तगाल का राष्ट्रीय फूल लैवेंडर (Lavender) वहां का राष्ट्रीय वृक्ष जैतून है।
वास्कोडिगामा भी पुर्तगाल का ही था जिसने भारत की खोज की। पूरी दुनिया में सबसे पहले ग्लास बनाने का श्रेय इसी देश को जाता है। सबसे पहले ग्लास का निर्माण पुर्तगाल ने ही किया था।
पुर्तगाल की राजधानी (Capital of Portugal in Hindi) -:
पुर्तगाल की राजधानी की लिस्बन है। लिस्बन पुर्तगाल का सबसे बड़ा शहर भी है। लिस्बन (Lisbon) अटलांटिक महासागर और टैगस (Tagus) नदी पर पश्चिमी आइबेरियन प्रायद्वीप में स्थित है।
वित्त, वाणिज्य, फैशन, मीडिया, मनोरंजन, कला, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, शिक्षा और पर्यटन इत्यादि क्षेत्रों में पुर्तगाल की राजधानी बाकी पुर्तगाल के अन्य शहरों से काफी आगे है। इसके महत्व को देखने के कारण पुर्तगाल की राजधानी भी Lisbon में ही है।
लिस्बन दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है और दूसरा सबसे पुराना हीरो पी है राजधानी वाला शहर है यह यूरोप में स्थित सदियों से अन्य आधुनिक यूरोपीय राजधानियों से पहले की है।
पुर्तगाल की मुद्रा (Currency of Portugal in Hindi) -:
पुर्तगाल की राष्ट्रीय मुद्रा यूरो (Euro) है। पुर्तगाल में यूरो को The Single Currency वाले मुद्रा के नाम से भी जाना जाता है। एक यूरो में 100 सेंट होते हैं अर्थात 100 सेंट मिलकर एक यूरो के बराबर होता है।
यूरो को चिह्न (€) से प्रदर्शित किया जाता है।
पुर्तगाल की राष्ट्रीय भाषा (Language of Portugal in Hindi) -:
पुर्तगाल की राष्ट्रीय भाषा पुर्तगाली है। यह एक प्रकार की यूरोपीय भाषा है। इसके अतिरिक्त भी पुर्तगाल में कई सारी भाषाएं बोली जाती हैं। पुर्तगाल पीलीभीत रोमन है।
पुर्तगाल में धर्म की स्थिति (Religion of Portugal in Hindi) -:
पुर्तगाल में सबसे अधिक ईसाई लोग रहते हैं जो कैथोलिक धर्म को मानते हैं। पुर्तगाल में ईसाई धर्म की संख्या 80.20% रहती है। इस प्रकार पुर्तगाल में सबसे अधिक ईसाई हैं।
यहां पर बौद्ध धर्म, हिंदू धर्म, यहूदी धर्म, इस्लाम धर्म अन्य धर्मों के लोग भी रहते हैं जिनकी संख्या बहुत ही कम है।
पुर्तगाल में हिंदू धर्म 0.22%, बौद्ध धर्म 0.19%, इस्लाम धर्म 0.42% व अन्य धर्मों की संख्या 0.28% है। यहां पर ऐसे 14.09% लोग रहते हैं जो नास्तिक है अर्थात किसी भी धर्म को नहीं मानते हैं उनका कोई भी धर्म नहीं है। यहां पर यहूदी भी रहते हैं जिनकी संख्या 0.03% है।
पुर्तगाल के उद्योग और धंधे (अर्थव्यवस्था) -:
पुर्तगाल में बहुत सारे उद्योग व धंधे हैं जिससे वहां की अर्थव्यवस्था बनी हुई है।
पुर्तगाल में कृषि उत्पाद, खाद्य उत्पाद, तेल उत्पाद, रासायनिक उत्पाद, प्लास्टिक और रबर, खाल और चमड़ा, लकड़ी और कॉर्क, लकड़ी की लुगदी और कागज, कपड़ा सामग्री, कपड़े, जूते, खनिज और खनिज उत्पाद, आधार धातु, मशीनरी और उपकरण, वाहन और अन्य परिवहन सामग्री, ऑप्टिकल और सटीक उपकरण इत्यादि जैसे वस्तुओं का निर्माण करने के लिए कंपनियां देखनी है जो पुर्तगाल को संभाले हुए हैं।
पुर्तगाल धीरे-धीरे मेडिकल, विज्ञान, शिक्षा व अंतरिक्ष क्षेत्र में भी अपना ध्यान बढ़ा रहा है।
पुर्तगाल के पड़ोसी देश (Neighbors of Portugal in Hindi) -:
पुर्तगाल स्पेन और अटलांटिक महासागर से घिरा हुआ है। पुर्तगाल के उत्तर और पूर्व में स्पेन है जो आइबेरियन प्रायद्वीप का निर्माण करता है।
पुर्तगाल के दक्षिण और पश्चिम में अटलांटिक महासागर है जो पुर्तगाल को घेरे हुए है। साथ ही साथ दक्षिण-पश्चिम में अज़ोरेस (एकोरेस) और मदीरा द्वीप है जो पुर्तगाल का हिस्सा है।
पुर्तगाल में शहरों या प्रान्तों की संख्या (How many states in Portugal in Hindi) -:
पुर्तगाल को छोटे-छोटे शहरों में बांटा गया है। इन छोटे-छोटे शहरों की संख्या 159 है। छोटे-छोटे शहरों में बांटने के कारण इन शहरों पर नियंत्रण बनाना काफी आसान है।
अगर पूरे पुर्तगाल की बात की जाए तो इसे कई मुख्य भागों में बांटा गया है। यहां पर 2 बड़े शहर हैं जहां से पूरी शासन व्यवस्था की देखरेख की जाती है। दोनों भाग महानगरीय क्षेत्रों में आते हैं तथा इनके नाम लिस्बन और पोर्टो है।